Gold-Silver Price: हाई रिकॉर्ड के बाद सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

Muskaan Dogra
2 Min Read
Gold Price Today
Punjab Government
Jalandhar AD
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: बीते कई दिनों से लगातार सोने और चांदी के बढ़ते-गिरते दामों ने मार्केट में हलचल मचा रखी है। दो दिनों तक लगातार ग्राफ ऊपर जाने के बाद अब आज फिर से इन धातुओं की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है।

सोना-चांदी की कीमतों में लगातार जारी उठापटक की वजह से निवेशकों की भी चिंताएं बढ़ी हुई हैं। आज यानी गुरुवार  को सर्राफा बाजार में बड़ी हलचल देखी जा रही है। सबसे ज्यादा असर चांदी पर देखने को मिल रहा हैं। वहीं सोने में भी गिरावट देखी गई है।

Silver Price Down
Silver Price Down

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

आज यानी कि 5 फरवरी गुरूवार को चांदी की कीमतों में लगभग 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी सुबह के कारोबार में करीब रु22,500 से भी ज्यादा टूटकर रु2,46,283 प्रति किलो के स्तर पर आ गई।

वहीं अगर सोने की बात करें तो सोने की चमक भी थोड़ी फीकी पड़ी है। MCX पर सोने का भाव लगभग 1% यानी रु 1,500 के करीब गिरकर रु1,51,552 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज रु1,53,030 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *