Punjab News: हरपाल सिंह चीमा द्वारा अल्बर्टा–पंजाब आर्थिक संबंधों को मजबूत करने हेतु कनाडा के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की मेज़बानी

Muskaan Dogra
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 373 शब्द|📅 05 Feb 2026

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बीती शाम पंजाब भवन में कनाडा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की मेज़बानी की। नई दिल्ली स्थित कनाडा (Canada) के उच्चायोग के औपचारिक अनुरोध पर आयोजित इस बैठक के दौरान पंजाब और अल्बर्टा प्रांतों के बीच अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने तथा आर्थिक साझेदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

कनाडाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अल्बर्टा सरकार की स्वदेशी संबंधों की मंत्री राजन साहनी ने किया। उनके साथ प्रीमियर कार्यालय के स्टेकहोल्डर्स एडमिनिस्ट्रेटर जतिंदर सिंह ततला, अल्बर्टा की यूनाइटेड कंजरवेटिव पार्टी के नेता के वरिष्ठ सलाहकार हैप्पी मान, स्वदेशी संबंध विभाग की कार्यवाहक संचालन निदेशक जेनेवीव टरकोट, जग रूप कलों, जसविंदर ग्रेवाल तथा पुनीत कुमार गोयल भी शामिल थे।

Punjab News: हरपाल सिंह चीमा द्वारा अल्बर्टा–पंजाब आर्थिक संबंधों को मजबूत करने हेतु कनाडा के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की मेज़बानी

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

बैठक के दौरान ‘इन्वेस्ट पंजाब’ के अधिकारियों ने राज्य में उपलब्ध विभिन्न निवेश अवसरों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। वीडियो और पावरपॉइंट प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल को पंजाब के औद्योगिक ढांचे तथा राज्य सरकार द्वारा ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।

अल्बर्टा सरकार की मंत्री रजन साहनी ने कहा, “प्रतिनिधिमंडल ‘इन्वेस्ट पंजाब’ की कार्यप्रणाली को समझने के लिए उत्सुक है और हम औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने हेतु पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई सक्रिय नीति की सराहना करते हैं।”

Punjab News: हरपाल सिंह चीमा द्वारा अल्बर्टा–पंजाब आर्थिक संबंधों को मजबूत करने हेतु कनाडा के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की मेज़बानी

भागीदारों के साथ बैठकें

उन्होंने आगे कहा, “पंजाब की यह यात्रा ‘इंडिया एनर्जी वीक’ से जुड़े प्रतिनिधिमंडल के व्यापक भारत मिशन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस दौरान सहयोग के नए मार्ग तलाशने के लिए भारत के प्रमुख केंद्रों में वरिष्ठ सरकारी नेताओं और निजी क्षेत्र के भागीदारों के साथ बैठकें की जा रही हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि प्रौद्योगिकी और नवाचार ऐसे प्रमुख क्षेत्र हैं, जहां अल्बर्टा और पंजाब द्विपक्षीय विकास के लिए मिलकर कार्य कर सकते हैं।

Punjab News: हरपाल सिंह चीमा द्वारा अल्बर्टा–पंजाब आर्थिक संबंधों को मजबूत करने हेतु कनाडा के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की मेज़बानी

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दीर्घकालिक अंतरराष्ट्रीय साझेदारियां स्थापित करने के लिए पंजाब की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि ये साझेदारियां केवल व्यापार तक सीमित न होकर सतत विकास और साझा समृद्धि पर केंद्रित हों। उन्होंने कहा कि पंजाब ऐसे सार्थक सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार है जो दोनों प्रांतों के लिए लाभकारी हो और नवाचार-आधारित विकास के माध्यम से आर्थिक संबंधों को और मजबूत करे।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *