डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर (Jalandhar) में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आ रहा है जिसने सबको हैरान कर दिया है। खबर है कि एक हैवान बाप ने अपनी 5 साल की बेटी की हत्या कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) में एक शराबी पिता ने अपनी 5 साल की मासूम बेटी निहारिका को मार डाला। बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि वह खाना मांग रही थी जिससे उसका शराब पीने का मजा खराब हो रहा था।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
गुस्से में पिता ने पहले उसे जमीन पर पटका और फिर चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद मां जब काम से घर लौटी तो आरोपी बोला- ये अब नहीं उठेगी, मेरे से गलती हो गई। इतना सुनते मां बेसुध हो गई। दोनों का डेढ़ साल का बेटा भी है।
आरोपी बाप गिरफ्तार
पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिता की पहचान अरविंदर पुत्र प्रेम पाल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला है और दूरदर्शन एन्क्लेव में किराए के घर में रहता है।

वेल्डर का काम करने वाले अरविंदर के 2 ही बच्चे थे। निहारिका पांच साल की थी जबकि छोटा बेटा डेढ़ साल का है। वहीं मां नेहा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है। जिसके बाद उससे पूरी घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।







