Jalandhar News: इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन ने मॉडल टाउन श्मशान घाट का किया दौरा

Daily Samvad
1 Min Read
Improvement Trust Chairman Ramnik Singh Randhawa visited Model Town crematorium
Punjab Government
Jalandhar AD
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर के चेयरमैन रमणीक सिंह रंधावा ने आज मॉडल टाउन (Model Town) में मौजूद श्मशान घाट का दौरा किया और वहां प्रस्तावित सुधार और विकास कार्यों की गुंजाइश का रिव्यू किया।

अपने दौरे के दौरान, चेयरमैन रमणीक सिंह रंधावा ने श्मशान घाट की मौजूदा हालत का जायजा लिया और आने वाली सुधार योजना पर डिटेल में चर्चा की। योजना में श्मशान घाट के सौन्दर्यीकरण, उचित विकास, बेहतर सड़कें, ड्रेनेज सिस्टम, सैनिटेशन मैनेजमेंट और जनता की सुविधा के लिए सही पार्किंग बनाने जैसे ज़रूरी प्वाइंट शामिल है।

Ramnik Singh Randhawa took over as Chairman of Improvement Trust Jalandhar
Ramnik Singh Randhawa  

राज्यसभा मेंबर शुक्रिया अदा किया

इस मौके पर, सोसायटी ने राज्यसभा मेंबर अशोक कुमार मित्तल का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने श्मशान घाट के सुधार और विकास के लिए 1 करोड़ रुपये की ग्रांट को मंज़ूरी दी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

यह ग्रांट नागरिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने के लिए सरकार की वचनबद्धता को दर्शाती है। इस मौके पर रंधावा के साथ वरिंदर मलिक, जसविंदर सिंह साहनी, कंवलजीत सिंह (टोनी), राजीव दुग्गल, ललित त्रिखा और स्वतंत्र चावला भी मौजूद थे।



















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *