Power Cut: कल नहीं आएगी बिजली, कई इलाकों में लगेगा लंबा पावर कट

नूरपुरबेदी क्षेत्र में बिजली कट का सामना करना पड़ेगा। PSPCL की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 11 के.वी. गांव बस्सी फीडर पर निर्धारित मरम्मत कार्य के चलते इससे जुड़े कई गांवों में कृषि मोटरों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी।

Daily Samvad
3 Min Read
Power Cut in Punjab
Punjab Government
Jalandhar AD
Highlights
  • बिजली विभाग का अलर्ट
  • मेंटेनेंस के चलते कल बड़ा पावरकट
  • दर्जनभर क्षेत्रों में घंटों रहेगा पावरकट
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नूरपुरबेदी। Power Cut: पंजाब के नूरपुरबेदी क्षेत्र में को बिजली कट (Electricity Off) का सामना करना पड़ेगा। पंजाब राज्य पावरकॉम लिमिटेड (PSPCL) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 11 के.वी. गांव बस्सी फीडर पर निर्धारित मरम्मत कार्य के चलते इससे जुड़े कई गांवों में कृषि मोटरों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी।

एस.डी.ओ. उप-संचालन मंडल कार्यालय सिंहपुर (Nurpur Bedi) इंजीनियर अखिलेश कुमार के हवाले से जे.ई. रोहित कुमार ने बताया कि यह बिजली कट 5 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। इस दौरान गांव चैहिड़ माजरा, बड़वा, लालपुर, मीरपुर, भटोली, ससकौर, खेड़ी, रौली, झिंजड़ी, मूसापुर, बस्सी, चनौली, शाहपुर बेला, कूंभेवाल और सेखपुर सहित आसपास के इलाकों में कृषि मोटरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

Electricity
Electricity

होशियारपुर और टांडा उड़मुड़ में भी बिजली कट

विभाग ने किसानों से सहयोग की अपील की है। इसी तरह होशियारपुर और टांडा उड़मुड़ क्षेत्रों में भी आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होशियारपुर शहरी उपमंडल के सहायक इंजीनियर बलदेव राज ने बताया कि माल रोड स्थित 66 के.वी. सब-स्टेशन पर ट्रांसफार्मर की क्षमता 12.5 एम.बी.ए. से बढ़ाकर 20 एम.बी.ए. किए जाने के कारण सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

इस दौरान माल रोड, कृष्ण नगर, कोर्ट रोड, हरी नगर, बालकृष्ण रोड, रेलवे रोड, प्रेमगढ़, कच्चा टोबा, रेड रोड, बकीलां बाजार, आर्य नगर, प्रहलाद नगर, कमेटी बाजार, बहादुरपुर, चांद नगर, धोबी घाट रोड, डी.सी. रोड, जोधामल रोड, माहिलपुर अड्डा, सैफरन सिटी सहित कई इलाकों में बिजली प्रभावित रहेगी।

powercomm
Electricity

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी

वहीं टांडा उड़मुड़ में असिस्टेंट इंजीनियर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि भोगपुर 132 के.वी. सब-स्टेशन से चलने वाले 66 के.वी. सब-स्टेशन कंधाला जट्टां की सप्लाई सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान सभी फीडर और मोटरें बंद रहेंगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।



















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *