Holiday News: सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

Muskaan Dogra
1 Min Read
Holiday News
Punjab Government
Jalandhar AD
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, महाराष्ट्र। Holiday News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सरकार ने 7 फरवरी यानि शनिवार को छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार ने जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव को लेकर एक अहम फैसला लिया है। राज्य सरकार ने 7 फरवरी को उद्योगों, निजी कंपनियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए सवैतनिक अवकाश यानी पेड छुट्टी (Holiday) घोषित की है।

Holiday News
Holiday News

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

सरकारी आदेश में साफ कहा गया है कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी पंजीकृत मतदाताओं का मतदान करना लोकतांत्रिक कर्तव्य है और मतदान के दिन कर्मचारियों को यह अधिकार प्रयोग करने की सुविधा देना अनिवार्य है।

आदेश में यह भी माना गया है कि पूर्व में कानूनी प्रावधान होने के बावजूद कुछ संस्थानों ने छुट्टी नहीं दी, जिससे कई कर्मचारी अपने मताधिकार का उपयोग नहीं कर सके। बता दे कि महाराष्ट्र में 7 फरवरी को 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए मतदान होगा, जबकि मतगणना 9 फरवरी को की जाएगी।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *