Punjab News: पंजाब में धार्मिक आयोजन में लगे अश्लील गानों पर ठुमके, लोगों में भारी रोष, FIR दर्ज

पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना (Ludhiana) स्थित कैलाश नगर रोड पर सरस्वती पूजा में अश्लील गाना बजाकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
Jalandhar AD
Highlights
  • सरस्वती पूजा में अश्लील गानों पर बवाल
  • मूर्ति के सामने आपत्तिजनक नृत्य का आरोप
  • वीडियो वायरल होते ही हिंदू संगठनों में रोष
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) में एक धार्मिक आयोजन के दौरान अश्लील गानों पर ठुमके लगाने का मामला सामने आया है जिसके चलते लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना (Ludhiana) स्थित कैलाश नगर रोड पर सरस्वती पूजा में अश्लील गाना बजाकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है।

अश्लील भोजपुरी गाने बजाए

बताया जा रहा है कि धार्मिक आयोजन के बीच कुछ हुड़दंगियों ने न केवल अश्लील भोजपुरी गाने बजाए, बल्कि माता की मूर्ति के सामने आपत्तिजनक नृत्य भी किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

वहीं पुलिस ने वीडियो साक्ष्य के आधार पर इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं घटना 30 जनवरी की है, जब बाजड़ा के पास प्रीत विहार मोहल्ले में सरस्वती पूजा का उत्सव मनाया जा रहा था। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान कुछ युवकों ने डीजे पर “लोडियां लंडन से लाएंगे” जैसे फूहड़ और अश्लील गाने चलवाए और उन पर भद्दा डांस किया।

भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची

इस हरकत से इलाके के लोगों और हिंदू धर्म से जुड़े श्रद्धालुओं की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। जांच में यह भी सामने आया कि इस धार्मिक कार्यक्रम के आयोजकों ने प्रशासन या पुलिस से कार्यक्रम आयोजित करने की कोई मंजूरी भी नहीं ली थी।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *