Jalandhar News: जालंधर के AAP नेता की हत्या की शेरू ग्रुप ने ली जिम्मेदारी, शेयर किया पोस्ट, देखें

जालंधर (Jalandhar) में AAP नेता लक्की ओबरॉय पर गोलियां चलाने के मामले में हत्या की जिम्मेदारी जस्स बुट्टर ने ली है। उसने पोस्ट शेयर कर लिखा-जब हमने खालसा कॉलेज जालंधर का प्रधान लगाया था, तो सबको बता कर लगाया था। आज कुछ लोग उठकर बोलने लगे हैं कि प्रधानगी वापस ले ली जाए।

Daily Samvad
2 Min Read
Jalandhar Lucky Oberai murder case
Punjab Government
Jalandhar AD
Highlights
  • जालंधर में AAP नेता की हत्याकांड में खुलासा
  • खालसा कालेज की प्रधानगी को लेकर हत्या
  • शेरू ग्रुप के जस्स बुट्टर ने ली हत्या की जिम्मेदारी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की हत्या की जिम्मेदारी शेरू ग्रुप ने ली है। शेरू ग्रुप के जस्स बुट्टर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जिम्मेदारी ली है। उसने लक्की ओबराय की हत्या को खालसा कालेज की प्रधानगी से जोड़ा है।

जालंधर (Jalandhar) में AAP नेता लक्की ओबरॉय पर गोलियां चलाने के मामले में हत्या की जिम्मेदारी जस्स बुट्टर ने ली है। उसने पोस्ट शेयर कर लिखा-जब हमने खालसा कॉलेज जालंधर का प्रधान लगाया था, तो सबको बता कर लगाया था। आज कुछ लोग उठकर बोलने लगे हैं कि प्रधानगी वापस ले ली जाए। खालसा कॉलेज जालंधर में शेरू ग्रुप से प्रधान लगाया जाता है। सरदार नछत्तर सिंह बेई की ओर से हर साल प्रधान तय किया जाता है। इसके बाद सभी लोग शेरू ग्रुप से सलाह करके प्रधान का नाम जारी करते हैं।

Lucky Oberai
Lucky Oberai

सीसीटीवी फुटेज आई सामने

उधर, इस हत्याकांड को लेकर पुलिस की शुरूआती जांच में अहम जानकारी सामने आई है। लेकिन पुलिस ने अभी तक इसे आधिकारिक रूप से मीडिया के साथ साझा नहीं किया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को टारगेट किलिंग का शक है। वहीं, सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस को एक फुटेज हाथ लगी है। इस फुटेज में सफेट एक्टिवा सवार बदमाश की फोटो सामने आई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

आपको बता दें कि जालंधर (Jalandhar) में 6 फरवरी की सुबह आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबराय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे 52 साल के थे। स्कूटी पर आए हमलावरों ने उन्हें 6 गोलियां मारीं। 5 सीने में और एक गोली सिर पर लगी। लक्की ओबेरॉय मॉडल टाउन इलाके में गुरुद्वारे में माथा टेकने आए थे। जैसे ही वे गुरुद्वारे से निकलकर अपनी थार गाड़ी में बैठने लगे तो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *