डेली संवाद, लुधियाना। Visa Fraud: पंजाब में वीजा लगाने के नाम पर फ्रॉड करने के मामले बढ़ते जा रहे है। आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते है यहां विदेश विदेश के नाम पर लाखों रुपए का फ्रॉड (Fraud) कर लिया जाता है।
ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है जहां एक महिला ने अपने ही पति और ससुराल परिवार के साथ लाखों की धोखाधड़ी और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता नवनीत कौर नामक महिला उनके बेटे नवकिरणजीत सिंह को स्पाउस वीजा पर ऑस्ट्रेलिया (Australia) ले गई थी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
आरोप है कि नवनीत के विदेश जाने के बाद उसके कुछ करीबी और आरोपी पक्ष के लोग शिकायतकर्ता के घर आए। उन्होंने घर की अलमारी से करीब 20 तोले सोना और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। जब नवकिरणजीत ने इस चोरी के संबंध में अपनी पत्नी नवनीत कौर से ऑस्ट्रेलिया में बात की, तो उसने सुलह करने के बजाय झगड़ा शुरू कर दिया।

वहीं नवनीत ने रंजिश निकालते हुए ऑस्ट्रेलिया में चल रहे केस से अपने पति का नाम ही कटवा दिया। स्टडी वीजा और विदेश भेजने के नाम पर शिकायतकर्ता के करीब 50 लाख रुपये खर्च करवाए गए। बेटे को पीआर दिलाने का वादा कर उसे बीच में छोड़ दिया और धोखाधड़ी की।











