Punjab News: पार्षद और दो साथियों के खिलाफ FIR दर्ज, AAP नेता ने की थी शिकायत, पढ़ें पूरा मामला

लुधियाना (Ludhiana) के वार्ड नंबर 26 से कांग्रेस के पार्षद गौरव भट्टी और उनके एक अन्य साथी के खिलाफ थाना मोती नगर में गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

Muskaan Dogra
3 Min Read
FIR
Punjab Government
Jalandhar AD
Highlights
  • कांग्रेस पार्षद गौरव भट्टी पर FIR
  • AAP नेता की शिकायत पर कार्रवाई
  • फेसबुक वीडियो से छवि खराब करने का आरोप
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना (Ludhiana) के वार्ड नंबर 26 से कांग्रेस के पार्षद गौरव भट्टी और उनके एक अन्य साथी के खिलाफ थाना मोती नगर में गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

बता दे कि यह कार्रवाई आम आदमी पार्टी (AAP) के वार्ड इंचार्ज इंद्रपाल सिंह मिंकु की शिकायत पर की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पार्षद गौरव भट्टी और उनके साथियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक झूठा और भ्रामक वीडियो साझा किया, जिससे आप नेता की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

शिकायतकर्ता इंद्रपाल सिंह मिंकु के अनुसार, फेसबुक पर वायरल किए गए वीडियो में यह आरोप लगाया गया कि वह हेल्थ कार्ड बनवाने के बदले लोगों से पैसे ले रहे हैं। मिंकु ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और झूठा बताते हुए कहा कि यह वीडियो जानबूझकर उनकी राजनीतिक छवि खराब करने और जनता को गुमराह करने के उद्देश्य से शेयर किया गया है।

थाना मोती नगर की पुलिस ने शिकायत के आधार पर पार्षद गौरव भट्टी और अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(1,2) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की तकनीकी जांच भी करवाई जाएगी।

सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया

वहीं FIR दर्ज होने पर पार्षद गौरव भट्टी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘मेरे ऊपर FIR दर्ज करवाने के लिए कूंमकलां से SHO परमदीप सिंह को मोती नगर थाना में लाया गया है। आज तक नहीं हुआ कि एक थाना का SHO दूसरे थाना में जाकर स्पेशल पर्चा दर्ज करके आए ! नया बदलाव। भट्टी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा-वार्ड नंबर 26 इलाका निवासियों के हितों की आवाज दबाने के लिए मेरे ऊपर FIR दर्ज दी गई। (थाना मोती नगर) MLA ईस्ट लुधियाना को बहुत-बहुत बधाई।’



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *