डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज़ी देखने को मिली है। बीते कुछ दिनों से जारी उतार-चढ़ाव के बीच शनिवार को कीमती धातुओं के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे आम ग्राहकों और निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।
शनिवार को MCX पर 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत बढ़कर 1,60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई, जबकि शुक्रवार को इसका भाव 1,58,500 रुपये था। यानी एक ही दिन में सोने के दामों में 1,500 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं 22 कैरेट सोना भी महंगा हो गया और इसका भाव बढ़कर 1,48,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
वहीं चांदी की कीमतों में भी ज़ोरदार उछाल देखा गया है। शनिवार को चांदी 2,64,800 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई, जबकि शुक्रवार को इसका भाव 2,53,500 रुपये प्रति किलो था। इस तरह चांदी की कीमत में एक दिन में ही 11,000 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

बाज़ार जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत रुख, डॉलर में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की बढ़ती मांग के चलते कीमती धातुओं के भाव में तेजी बनी हुई है। आने वाले दिनों में भी सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना जताई जा रही है, जिससे खरीदारी करने वालों को फिलहाल सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।











