Jalandhar News: डिप्स स्कूल नूरमहल में वर्ल्ड-क्लास स्विमिंग पूल का भव्य उद्घाटन

Daily Samvad
3 Min Read
DIPS School Nurmahal inaugurates swimming pool
Punjab Government
Jalandhar AD
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आज के प्रतिस्पर्धी दौर में हर अभिभावक यही चाहता है कि उसका बच्चा सिर्फ किताबों तक सीमित न रहे, बल्कि शारीरिक, मानसिक और नैतिक रूप से भी मज़बूत बने। इसी सोच को साकार करते हुए डिप्स स्कूल, नूरमहल में अत्याधुनिक एवं विश्व-स्तरीय स्विमिंग पूल का भव्य उद्घाटन अत्यंत गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

जालंधर (Jalandhar) के नूरहमल में कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया, जिसने यह संदेश दिया कि डिप्स आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ भारतीय संस्कारों को भी उतनी ही प्राथमिकता देता है।

DIPS School Nurmahal inaugurates swimming pool
DIPS School Nurmahal inaugurates swimming pool

ये रहे उपस्थित

इस ऐतिहासिक अवसर पर एमडी तरविंदर सिंह, सीएओ रमनीक सिंह, सीएओ जशन सिंह, चेयरपर्सन जसविंदर कौर, वाइस चेयरपर्सन प्रीतिंदर कौर, सीईओ मोनिका मंडोतरा, डायरेक्टर एकेडमिक रोमिला शर्मा, जी एम राजीव, प्रिंसिपल डिप्स नूरमहल उषा परमार, साथ ही गणमान्य अतिथि, अभिभावक, स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

यह उपस्थिति इस बात का प्रमाण थी कि डिप्स स्कूल पर अभिभावकों का भरोसा लगातार मज़बूत हो रहा है। एक स्कूल, अनगिनत अवसर छात्रों द्वारा प्रस्तुत राजस्थानी नृत्य, गिद्धा, एरोबिक्स, पपेट डांस और गुजराती डांडिया ने यह दिखा दिया कि डिप्स में बच्चे सिर्फ पढ़ते नहीं, बल्कि आत्मविश्वास के साथ मंच पर चमकते हैं यह वही वातावरण है, जिसकी तलाश हर अभिभावक अपने बच्चे के लिए करता है।

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव

नेतृत्व की सोच अभिभावकों के सपनों के अनुरूप सीएओ रमनीक सिंह ने कहा, यह केवल स्विमिंग पूल नहीं, बल्कि डिप्स नूरमहल में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। प्रिंसिपल श्रीमती उषा परमार के नेतृत्व में यह संस्थान नई ऊँचाइयाँ छुएगा।

सीएओ श्री जशन सिंह ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, अभिभावकों का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूँजी है, और हम उस पर हर दिन खरा उतरने का प्रयास करते हैं। एमडी श्री तरविंदर सिंह ने स्पष्ट किया, डिप्स केवल शिक्षा नहीं देता, यह बच्चों को जीवन के लिए तैयार करता है—अनुशासन, आत्मविश्वास और जुनून के साथ।

DIPS School Nurmahal inaugurates swimming pool
DIPS School Nurmahal inaugurates swimming pool

DIPS सबसे बेहतर है

उपस्थित अभिभावकों ने कहा कि डिप्स स्कूल नूरमहल में सुरक्षित वातावरण, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन, विश्व-स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, पढ़ाई के साथ खेल और फिटनेस, वैल्यू-बेस्ड एजुकेशन, सब कुछ एक ही परिसर में उपलब्ध है। यही कारण है कि वे अपने बच्चों का भविष्य निश्चिंत होकर डिप्स के हाथों में सौंपते हैं।

अब फैसला आसान है अपने बच्चे के लिए बेस्ट चुनिए कार्यक्रम का समापन गर्व, उत्साह और इस विश्वास के साथ हुआ कि डिप्स स्कूल नूरमहल सिर्फ एक स्कूल नहीं, बल्कि आपके बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत शुरुआत है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *