Jalandhar News: जालंधर नगर निगम की बड़ी कार्ऱवाई, अवैध पेड़ों का कत्ल करने वालों को भेजा नोटिस

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, नोटिस व्यक्तिगत रूप से सौंपा गया, जबकि रेनबो रोड स्थित निर्माण स्थल पर नोटिस चस्पा दिया है। यह कार्रवाई शहर के कार्यकर्ता तेजस्वी मिन्हास की शिकायत पर की गई है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Highlights
  • अवैध कटाई पर MCJ की सख्ती
  • शिकायत के बाद हुई निगम की कार्रवाई
  • पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता की अपील
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 232 शब्द|📅 07 Feb 2026

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के जीटीबी नगर स्थित गुरुद्वारा के सामने और मॉडल टाउन के रेनबो रोड पर निर्माणाधीन इमारत में कथित रूप से पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में नगर निगम जालंधर (Municipal Corporation) ने संबंधित लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जालंधर (Jalandhar) नगर निगम (Municipal Corporation) के अधिकारियों के अनुसार, ये नोटिस व्यक्तिगत रूप से सौंपा गया, जबकि रेनबो रोड स्थित निर्माण स्थल पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। यह कार्रवाई शहर के सामाजिक कार्यकर्ता तेजस्वी मिन्हास द्वारा दोनों स्थानों पर बिना अनुमति पेड़ों की कटाई को लेकर दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गई है।

Jalandhar News: जालंधर नगर निगम की बड़ी कार्ऱवाई, अवैध पेड़ों का कत्ल करने वालों को भेजा नोटिस

जुर्माना भी लगेगा

नगर निगम के (MCJ) अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नगर निगम अवैध रूप से पेड़ों की कटाई, छंटाई या लॉपिंग के खिलाफ जीरो टोलेरेंस नीति अपनाएगा। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें एफआईआर दर्ज करना और भारी जुर्माना लगाना शामिल है।

Jalandhar News: जालंधर नगर निगम की बड़ी कार्ऱवाई, अवैध पेड़ों का कत्ल करने वालों को भेजा नोटिस

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए शिकायतकर्ता तेजस्वी मिन्हास ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा पेड़ों की सुरक्षा जलवायु परिवर्तन, बिगड़ती वायु गुणवत्ता और पर्यावरणीय क्षरण से निपटने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि वृक्षारोपण जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही जरूरी पहले से मौजूद पेड़ों का संरक्षण भी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *