Jalandhar Kidney Racket: जालंधर में चर्चित किडनी कांड की सुनवाई आज, इन डाक्टरों की होगी पेशी

सौदागर चंद शुरू से इस किडनी कांड की एक महत्वपूर्ण कड़ी रहे हैं। DRME की तरफ से हुई जांच में ही किडनी कांड में शामिल डॉक्टरों और अन्य को दोषी पाया गया था और उनके नाम किडनी कांड FIR में दर्ज किये गए थे और आरोपी डॉक्टरों का लाइसेंस रद हुआ था।

Daily Samvad
3 Min Read
Kidney Racket Jalandhar
Punjab Government
Jalandhar AD
Highlights
  • किडनी कांड में शहर के नामी डाक्टरों के नाम
  • जालंधर में माननीय कोर्ट में हो रही है सुनवाई
  • किडनी कांड से कई परिवार हुए थे प्रभावित
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalnadhr Kidney Racket: जालंधर में किडनी कांड के हाई-प्रोफाइल मामले STATE OF PUNJAB VS JUNAID AHMED KHAN etc. की आज 07 फरवरी को माननीय जज राम पाल की कोर्ट में सुनवाई होगी। लगभग एक दशक से चल रहे इस किडनी कांड केस में बहुत सी बातें ऐसी हैं जो आम जनता को हैरान और परेशान करती हैं।

जालंधर (Jalandhar) के किडनी रेकेट में नामी डाक्टर आरोपी हैं। अभी कुछ समय पहले इस केस में एक एप्लीकेशन लगाई गई थी कि अगर इस केस के मुख्य आरोपी डॉक्टर राजेश अग्रवाल के पास किसी भी कोर्ट से रेगुलर बेल मिलने के कागज़ हैं तो माननीय अदालत उस आर्डर की कॉपी दिखाने के आदेश दे, मगर कोई बेल नहीं दिखाई गई।

Kidney Damage Symptoms

अदालत ने नामंजूर कर दिया था

दूसरा सरकारी वकील की तरफ से लगी एक एप्लीकेशन भी बहुत अहम है, जिसमें सरकारी वकील ने लिखा था कि DRME (Directorate of Research and Medical Education) की तरफ से बहुत अहम गवाह सौदागर चंद को अदालत में बुलाया जाये। इसे भी अदालत ने नामंजूर कर दिया था।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

गौरतलब है कि सौदागर चंद शुरू से इस किडनी कांड की एक महत्वपूर्ण कड़ी रहे हैं। DRME की तरफ से हुई जांच में ही किडनी कांड में शामिल डॉक्टरों और अन्य को दोषी पाया गया था और उनके नाम किडनी कांड FIR में दर्ज किये गए थे और आरोपी डॉक्टरों का लाइसेंस रद हुआ था। पुलिस की जांच में सौदागर चंद का ब्यान है और वो पुलिस द्वारा पेश किये चलान में भी दर्ज है।

court
court

केस की महत्वपूर्ण कड़ियां

इन दोनों नुक्तों पर कानूनी विशेषजों का कहना है कि ये इस केस की महत्वपूर्ण कड़ियाँ हैं। पुलिस ने एक अहम गवाह को पहले गवाहों की सूची में नहीं डाला, फिर पब्लिक प्रोसिक्यूटर की तरफ से इस एप्लीकेशन में देरी और इस गवाह की गवाही को इन्हीं हवालों से मंजूरी न देना काफी हैरान करता है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *