डेली संवाद, मानसा। Accident News: पंजाब (Punjab) में भयनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में ट्रक और कार की भीषण टक्कर हो गई है जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।
चालक गंभीर रूप से घायल
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के मानसा (Mansa) जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
हादसा नेशनल हाईवे नंबर 704 पर गांव सरदुल्लेवाला के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान हरियाणा (Haryana) के सिरसा निवासी अशोक कुमार, उनकी पत्नी राधा देवी और उनकी दो बेटियों रितु वाला तथा ऊषा बंसल के रूप में हुई है। हादसे में कार चालक संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया गया है।
अशोक कुमार अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ (Chandigarh) में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस सिरसा लौट रहे थे। कार गांव फरवाही निवासी संदीप कुमार चला रहा था, जो टैक्सी वाहन लेकर परिवार को चंडीगढ़ ले गया था। जब वे गांव सरदुल्लेवाला के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।












