Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स लोहारां तथा नूरपुर परिसरों में यादगार विदाई समारोह

Muskaan Dogra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 304 शब्द|📅 07 Feb 2026

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स लोहारां तथा नूरपुर द्वारा कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए “हास्ता ला विस्ता”, एक भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण शैक्षणिक यात्रा के समापन का प्रतीक रहा, जिसमें गर्व, स्मृतियाँ और उत्सव का सुंदर संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, शर्मिला नाकरा (डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स), राहुल जैन (डिप्टी डायरेक्टर स्कूलस एंड कॉलेजेस), हरलीन गुलेरिया (ट्रस्टी, बोर्ड ऑफ मेंबर्स एवं इंचार्ज, प्राइमरी विंग), मीनाक्षी शर्मा (डायरेक्टर, नूरपुर), जस्मीत बक्शी (प्रिंसिपल नूरपुर), शालू सहगल (प्रिंसिपल लोहारां) एवं नवीन धवन (-वाइस प्रिंसिपल) शामिल रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को अपने आशीर्वचनों से प्रेरित किया और उन्हें ईमानदारी, आत्मविश्वास एवं उत्कृष्टता के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स लोहारां तथा नूरपुर परिसरों में यादगार विदाई समारोह

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

कार्यक्रम में आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं एक सशक्त मॉडलिंग राउंड शामिल रहा, जिसका निर्णायक मंडल जसदीप कौर, हरीश कुमार वर्मा, डॉ. आस्था बौरी एवं पाहुल रहे। लोहारां परिसर में प्रणव एवं सरगुन को क्रमशः मिस्टर और मिस इनोसेंट के खिताब से नवाजा गया, जबकि नूरपुर परिसर में यह उपाधियाँ विवेक जुगजली (मिस्टर इनोसेंट) एवं नवलीन कौर (मिस इनोसेंट) को प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त अनुशासन, उत्कृष्टता, व्यक्तित्व एवं निरंतरता के लिए कई अन्य विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स लोहारां तथा नूरपुर परिसरों में यादगार विदाई समारोह

विद्यालय नेतृत्व ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों का सामना दृढ़ संकल्प, आत्मबल और मजबूत नैतिक मूल्यों के साथ करने का आह्वान किया तथा उनकी उपलब्धियों और परिश्रम की सराहना की। विदा ले रहे बैच की हेड गर्ल्स ने विद्यालय और शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए भावुक क्षण साझा किए। समारोह का समापन उत्साहपूर्ण डीजे सत्र एवं जलपान के साथ हुआ, जिसने “हास्ता ला विस्ता” को सभी के लिए एक गरिमामय, प्रभावशाली एवं अविस्मरणीय विदाई समारोह बना दिया।

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स लोहारां तथा नूरपुर परिसरों में यादगार विदाई समारोह

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *