Punjab News: पंजाब में मामूली विवाद ने लिया भयानक रूप, चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 लोगों की मौत

पंजाब (Punjab) के मुक्तसर में गिद्दड़बाहा के गांव कोट भाई थाने के तहत कोठा दशमेश नगर में खेत के पानी के खाल को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Crime
Highlights
  • मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप
  • पानी के खाल को लेकर झगड़ा
  • मौके पर दो लोगों की मौत
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 267 शब्द|📅 07 Feb 2026

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब में मामूली विवाद ने भयानक रूप लेने की खबर सामने आ रही है जिसमें दो लोगों की मौत 3 घायल हो गए है। वहीं घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के मुक्तसर में गिद्दड़बाहा के गांव कोट भाई थाने के तहत कोठा दशमेश नगर में खेत के पानी के खाल को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Firing
Firing

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

जानकारी के अनुसार, पानी के खाल को लेकर दोनों गुटों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। दरअसल पानी का खाल लंबे समय से बंद था। जब एक पक्ष ने इसे फिर से खोलने का प्रयास किया, तो दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। शुरुआती कहासुनी जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई।

हालात इतने बेकाबू हो गए कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। वहीं इस दौरान गोलियां भी चलीं। गोलीबारी में निर्मल सिंह और बलजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से एक कोठा दशमेश नगर का निवासी था, जबकि दूसरा कोटभाई इलाके का बताया जा रहा है।

Punjab News: पंजाब में मामूली विवाद ने लिया भयानक रूप, चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 लोगों की मौत
crime

इसके साथ ही इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच करनी शुरू कर दी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *