डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम मुख्यालय से कुछ दूर फगवाड़ा गेट मार्केट में इस समय अवैध रूप से कई कामर्शियल इमारतें तैयार की जा रही है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री दफ्तर से लेकर पंजाब विजीलैंस ब्यूरो से की गई है। क्योंकि शिकायत के बाद नगर निगम के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे थे। अब इन इमारतों की शिकायत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो में पहुंच गई है।
जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के फगवाड़ा गेट मार्केट में कुछ साल से सील पड़ी इमारत का न केवल सील तोड़ी गई, बल्कि उस पर तीन मंजिला इमारत बना दी गई। इसके साथ ही इसमें लिफ्ट भी लगा दी गई है। नगर निगम द्वारा सील की गई इमारत का ताला तोड़कर अवैध रूप से निर्माण किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री दफ्तर में शिकायत हुई है।

विजीलैंस से शिकायत
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो को भेजी गई शिकायत में कहा गया है कि फगवाड़ा गेट मार्केट में संगम काम्प्लेक्स के सामने MK Electric ने बड़े बड़े शोरूम तैयार कर दिये गए। जिससे नगर निगम को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। इसे लेकर नगर निगम के कमिश्नर संदीप ऋषि से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
जिसके चलते अब इसकी शिकायत मुख्यमंत्री दफ्तर और विजीलैंस से की गई है। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो से की गई शिकायत में कहा गया है कि इस अवैध निर्माण में नगर निगम के अधिकारी संलिप्त हैं। जिससे नगर निगम के कमिश्नर और बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों के खिलाफ भी शिकायत की गई है।











