DIPS News: डिप्स चेन में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भावभीना विदाई समारोह आयोजित

Muskaan Dogra
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 335 शब्द|📅 09 Feb 2026

डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: डिप्स चेन के विभिन्न विद्यालयों में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें एक विशेष इंटरैक्टिव सेशन भी रखा गया। इस सत्र में जूनियर्स ने अपने सीनियर्स से पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने के टिप्स प्राप्त किए तथा करियर गाइडेंस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ हासिल कीं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं व कई दिलचस्प एक्टिविटीज़ करवाई गईं जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही सीनियर विद्यार्थियों को विभिन्न रोचक एवं प्रेरणादायक टैग्स जैसे बेस्ट ड्रेस, Mr./Ms. पंक्चुअल, Mr./Ms. अकैडमिक, Mr./Ms. लाफ्टर आदि से सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच का भावनात्मक रिश्ता साफ़ झलक रहा था।

DIPS News: डिप्स चेन में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भावभीना विदाई समारोह आयोजित

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

इस अवसर पर उपस्थित प्रधानाचार्य ज्योति थापर, हरिओम, मीनाक्षी मेहता एवं जगबीर रंधावा भावुक नज़र आए। उन्होंने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया तथा आश्वस्त किया कि भविष्य में भी वे कभी भी अपने मेंटर्स की सहायता ले सकते हैं। विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि डिप्स और उसके शिक्षकों ने उन्हें उड़ान भरने के लिए पंख दिए हैं और वे समाज की सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।

DIPS News: डिप्स चेन में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भावभीना विदाई समारोह आयोजित

डिप्स के मैनेजिंग डायरेक्टर तरविंदर सिंह ने विद्यार्थियों को अपने माता-पिता के त्याग और बलिदान को महत्व देने तथा आत्मविकास के लिए निरंतर अध्ययन करने की प्रेरणा दी। सीएओ रमनीक सिंह एवं जशन सिंह ने कहा कि उन्हें अपने इस युवा ब्रिगेड पर गर्व है। सीईओ मोनिका मांडोत्रा ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि डिप्स के छात्र सितारों की तरह चमकें।

DIPS News: डिप्स चेन में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भावभीना विदाई समारोह आयोजित

शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया और बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में उपहारों का आदान-प्रदान, ढेरों शुभकामनाओं और आशीर्वाद के साथ समारोह का समापन हुआ।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *