Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा ASI 15,000 रुपये रिश्वत लेता रंगे हाथों काबू

Muskaan Dogra
2 Min Read
Bribe
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 211 शब्द|📅 09 Feb 2026

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान, जिला मोहाली के थाना सदर, खरड़ में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर जसवीर सिंह को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को सेक्टर 127, मोहाली के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने सुमन लता के खिलाफ थाना खरड़ में मारपीट संबंधी मामला दर्ज करवाया था और इस केस में जांच अधिकारी आरोपी ए.एस.आइ. जसवीर सिंह था। जब शिकायतकर्ता ने इस मामले संबंधी अदालत में चालान पेश करने के लिए उनके पास पहुंच की, तो आरोपी ए.एस.आइ. ने सक्षम अदालत में चालान पेश करने के बदले शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने संबंधी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी।

शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने एक जाल बिछाया, जिसमें आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *