Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम साफ रहेगा, अगले 48 घंटे में 3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम एक बार फिर साफ बना हुआ है और आने वाले दिनों में भी राहत की स्थिति रहने की संभावना है। सोमवार दोपहर कुछ इलाकों में बादल जरूर छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई।

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
Jalandhar AD
Highlights
  • अब राहत की ओर मौसम
  • पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम साफ रहेगा
  • 15 फरवरी तक बारिश नहीं
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोहाली। Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम एक बार फिर साफ बना हुआ है और आने वाले दिनों में भी राहत की स्थिति रहने की संभावना है। सोमवार दोपहर कुछ इलाकों में बादल जरूर छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई।

पहाड़ी इलाकों से ठंडी हवाएं चलने के कारण अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में औसतन 0.9 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, हालांकि यह अभी भी सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक बना हुआ है।

बादल आए, पर बारिश नहीं हुई

मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि मंगलवार को भी प्रदेश में हवाएं चलती रहेंगी, लेकिन मौसम साफ रहेगा। बारिश, आंधी या धुंध को लेकर किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि ठंड का पीक अब गुजर चुका है और अगले दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। विभाग ने 15 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) पहाड़ी इलाकों तक पहुंचा, जिसके असर से पाकिस्तान के ऊपर एक इंड्यूस्ड साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। हालांकि वहां से पर्याप्त नमी नहीं मिल पाने के कारण पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश नहीं हो सकी। दोपहर के समय कुछ क्षेत्रों में जो बादल छाए, वे कम ऊंचाई वाले थे, जिससे मौसम तो बदला नजर आया, लेकिन वर्षा नहीं हुई।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

चंडीगढ़ समेत कई शहरों में तापमान गिरा

मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण अब दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे दक्षिण पाकिस्तान के ऊपर पहुंच गया है। यह समुद्र तल से करीब 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। वहीं उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अब कमजोर पड़ चुका है, जिससे मौसम पर उसका खास असर नहीं पड़ रहा है।

पिछले 24 घंटों के दौरान चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें 1.6 डिग्री की गिरावट आई है। पंजाब के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 20.3 से 24.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

अमृतसर में 22.4, लुधियाना में 22.8, पटियाला में 23.0, बठिंडा में 23.4, एसबीएस नगर में 20.7, फिरोजपुर में 24.0, होशियारपुर में 22.9 और रूपनगर में 22.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि अब ठंड धीरे-धीरे विदा लेने लगी है।



















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *