Punjab News: पंजाब में युवती की सूटकेस में मिली लाश, बॉडी पर थे चोट के निशान, इलाके में फैली सनसनी

पंजाब (Punjab) के जिला बठिंडा (Bathinda) के मलोट नेशनल हाईवे पर एक सूटकेस में युवती की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि युवती के शरीर पर चोट के निशान पर पाए गए है। इसके साथ ही शव आधा जला हुआ है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
पंजाब में युवती की सूटकेस में मिली लाश
Highlights
  • सूटकेस में पैक युवती की लाश मिली
  • हत्या कर हाईवे के किनारे फेंका शव
  • पुलिस ने शव को मोर्चरी घर में रखवाया
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 222 शब्द|📅 11 Feb 2026

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब (Punjab) में एक सूटकेस में युवती की आधी जली हुई लाश बरामद हुई है जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। युवती की लाश को सूटकेस में पैक कर हाईवे के पास फेंका गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला बठिंडा (Bathinda) के मलोट नेशनल हाईवे पर एक सूटकेस में युवती की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि युवती के शरीर पर चोट के निशान पर पाए गए है। इसके साथ ही शव आधा जला हुआ है।

पंजाब में युवती की सूटकेस में मिली लाश
पंजाब में युवती की सूटकेस में मिली लाश

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

आशंका जताई है कि हत्या कर लाश को यहां फेंका गया है। घटना बठिंडा के गांव बहमन दीवाना की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सूटकेस आवारा कुत्तों द्वारा खींचा जा रहा था, जिसे देखकर स्थानीय लोगों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी घर में रखवा दिया है और मृतक युवती की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है ताकि शव फेंकने वालों की पहचान हो सके।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *