डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोना और चांदी की कीमतों में इस साल लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 29 जनवरी को रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद दोनों कीमती धातुओं में तेज गिरावट दर्ज की गई थी।
वहीं अब एक बार फिर बाजार में तेजी लौटी है। बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी के वायदा भाव में जोरदार उछाल देखने को मिला है। दिन एमसीएक्स पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी ने खुलते ही तेज रफ्तार पकड़ी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
पिछला बंद भाव 2,52,548 रुपये प्रति किलोग्राम था, जबकि ओपनिंग के साथ ही इसकी कीमत बढ़कर 2,60,838 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई।
एमसीएक्स पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना पिछले कारोबारी दिन 1,56,803 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुधवार को बाजार खुलते ही इसमें 1,633 रुपये की बढ़त दर्ज हुई और भाव बढ़कर 1,58,436 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।







