डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि आज पूरे पंजाब में सरकारी बसों का चक्का जाम किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आज पूरे पंजाब (Punjab) में सरकारी बसों का चक्का जाम किया गया है। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने ऐलान किया है कि आज दोपहर से शाम तक बसें बंद कर हड़ताल शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
इसके साथ ही 12 फरवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान की रिहायश के बाहर धरना दिया जाएगा। वहीं इसके बावजूद सरकार ने टाल-मटोल की नीति अपनाई तो तीखे संघर्षों का ऐलान किया जाएगा। जेलों में बंद साथियों की रिहाई और मानी हुई मांगें लागू होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के बजाय पिछले 15–20 वर्षों से कॉन्ट्रैक्ट/आउटसोर्स पर काम कर रहे कर्मचारियों को नई दलदल में फंसा दिया है, जिसे स्पेशल कैडर पॉलिसी 2023 कहा जा रहा है। इसमें फंसे अध्यापकों द्वारा हाल ही में मोहाली में धरना भी दिया गया था।







