Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

पंजाब के जिला जालंधर (Jalandhar) में 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस और नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर के घर पर बुलडोजर चला दिया है। इस दौरान इलाके में हड़कंप मच गया।

Muskaan Dogra
2 Min Read
जालंधर में नगर निगम और पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Punjab Government
Highlights
  • नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर
  • आरोपी पर NDPS समेत 10 मामले दर्ज
  • नगर निगम ने जारी किए थे कई नोटिस
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में नगर निगम ने नशा तस्कर के घर पर बड़ा एक्शन लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला जालंधर (Jalandhar) में ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस और नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर के घर पर बुलडोजर चला दिया है। इस दौरान इलाके में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

बताया जा रहा है कि गांव धीना स्थित आर्मी एन्क्लेव के पास नशा तस्कर ने अवैध निर्माण किया हुआ था जिसपर नगर निगम ने बुलडोजर चला दिया है। वहीं नशा तस्कर की पहचान अमरजीत सिंह के रूप में हुई है।

वहीं पुलिस और निगम की इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोग घरों से बाहर आकर इसे देखते और प्रशंसा करते नजर आए। नशा तस्कर अमरजीत सिंह के खिलाफ कुल 10 मामले दर्ज हैं, जिनमें दो एनडीपीएस एक्ट, पांच एक्साइज एक्ट और तीन अन्य मामले शामिल हैं।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि नगर निगम अवैध निर्माण को लेकर अमरजीत सिंह को कई नोटिस जारी किए थे, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम की मौजूदगी में निगम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *