GST Bogus Billing Scam: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार, कई कारोबारियों के लिंक आए सामने

केंद्रीय जीएसटी (GST) टीम द्वारा शहर में 6 जगहों पर छापेमारी की गई। सैंट्रल जीएसटी की जांच में बड़े खुलासे हुए हैं। विभागीय जानकारी के मुताबिक जसविंदर माही उर्फ हैप्पी द्वारा 23 फर्जी फर्म बनाई गई थी। इन फर्जी कंपनियों द्वारा करोड़ों रुपए की बोगस बिलिंग की गई।

Daily Samvad
3 Min Read
GST Scam
Punjab Government
Highlights
  • सैंट्रल जीएसटी टीम ने शहर में 6 जगहों पर मारा छापा
  • बीडीए एंक्लेव के हैप्पी के ठिकानों पर रेड
  • 1000 करोड़ का टर्न ओवर फर्जी कंपनी के नाम
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। GST Bogus Billing Scam in Jalandhar Punjab News: पंजाब में करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी हो रही है। एक ऐसा ही मामला जालंधर में सैंट्रल जीएसटी (GST) की टीम ने पर्दाफाश किया है। जहां सैंट्रल जीएसटी की टीम ने 130.50 करोड़ रुपए का जीएसटी घोटाला बेनकाब कर दिया है। इसके साथ ही विभाग ने 23 फर्जी फर्मों का भी पर्दाफाश किया है। इन्हीं फर्जी फर्मों के द्वारा फर्जी बिलिंग कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया गया है।

जानकारी के मुताबिक सेंट्रल जीएसटी (GST) द्वारा जालंधर (Jalandhar) में बोगस फर्मों के नाम पर चल रही करोड़ों रुपए की जीएसटी (GST) घोटाले का पर्दाफाश किया है। केंद्रीय जीएसटी की टीम द्वारा शहर के कई इलाकों में छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान 130.50 करोड़ की जीएसटी (GST) चोरी सामने आई है।

GST Raid
GST Raid

हैप्पी के 6 ठिकानों पर छापा

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय जीएसटी (GST) को सूचना मिली थी कि जालंधर के बीडीए एंक्लेव के रहने वाले जसविंदर माही उर्फ हैप्पी द्वारा फर्जी फर्में बनाकर करोड़ों रुपए की जीएसटी (GST) चोरी की जा रही है। इस सूचना के आधार पर सैंट्रल जीएसटी (GST) ने जांच शुरू की, तो पाया कि फर्जी फर्म तैयार करके 1000 करोड़ के टर्नओवर दिखाई गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

जिसमें करोड़ों रुपए की जीएसटी (GST) चोरी की गई है। केंद्रीय जीएसटी (GST) टीम द्वारा शहर में 6 जगहों पर छापेमारी की गई। सैंट्रल जीएसटी की जांच में बड़े खुलासे हुए हैं। विभागीय जानकारी के मुताबिक जसविंदर माही उर्फ हैप्पी द्वारा 23 फर्जी फर्म बनाई गई थी। इन फर्जी कंपनियों द्वारा करोड़ों रुपए की बोगस बिलिंग की गई।

GST Fraud
GST Fraud

हैप्पी के कई कारोबारियों से लिंक

जांच में पता चला कि इस इन फर्जी फर्मों में 130.5 करोड रुपए का जीएसटी (GST) घोटाला किया गया है। विभागीय अधिकारी के मुताबिक जसविंदर माही उर्फ हैप्पी को बीडीए एनक्लेव को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, सैंट्रल जीएसटी (GST) की टीम द्वारा कई दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किए गए हैं। जिसमें आने वाले दिनों में कई लोगों के नाम सामने आने की संभावना है।

सूत्र बता रहे हैं कि इस फ्राड में कई कारोबारी का नाम है। इसमें अलग अलग व्यवसाय से जुड़े कारोबारी और कुछ ट्रांसपोर्टर के नाम भी हैं। फिलहाल सैंट्रल जीएसटी (GST) ने इस बड़े घोटाला का पर्दाफाश किया है। इसके साथ ही कई अन्य कारोबारियों पर नजर है, क्योंकि इनकी जसविंदर माही उर्फ हैप्पी से सीधा कनेक्शन है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *