Firing In Punjab: पंजाब में पत्नी से अवैध संबंध के चलते व्यक्ति की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

पंजाब के जिला मोगा (Moga) के धर्मकोट थाना क्षेत्र के गांव कैलां में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक को अपनी पत्नी के पड़ोसी के साथ अवैध संबंध होने का शक था, जिसके चलते दोनों के बीच रंजिश चल रही थी।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Firing In Punjab
Highlights
  • लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में मारी गोली
  • पत्नी से अवैध संबंधों के शक में हत्या
  • घटना के समय शराब के नशे में था आरोपी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 255 शब्द|📅 11 Feb 2026

डेली संवाद, मोगा। Firing In Punjab: पंजाब में एक बार फिर गोलियां चलने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के जिला मोगा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला मोगा (Moga) के धर्मकोट थाना क्षेत्र के गांव कैलां में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक को अपनी पत्नी के पड़ोसी के साथ अवैध संबंध होने का शक था, जिसके चलते दोनों के बीच रंजिश चल रही थी।

Firing In Punjab: पंजाब में पत्नी से अवैध संबंध के चलते व्यक्ति की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है गांव कैलां निवासी इंद्रजीत सिंह उर्फ सोनी ने अपने पड़ोसी भरपूर सिंह के सिर में अपनी 32 बोर लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी, जिससे भरपूर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

नशे में था आरोपी

जानकारी मुताबिक आरोपी घटना के समय शराब के नशे में था। दरअसल मृतक भरपूर सिंह को शक था कि उसकी पत्नी के इंद्रजीत सिंह उर्फ सोनी के साथ अवैध संबंध हैं। इसी शक के कारण भरपूर सिंह ने सोनी को अपने घर आने से मना किया था।

Firing In Punjab: पंजाब में पत्नी से अवैध संबंध के चलते व्यक्ति की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *