डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. (Harbhajan Singh ETO) संबंधी की गई टिप्पणी के मामले में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा (Partap Singh Bajwa) की ओर से उनका वकील पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष पेश हुआ।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन सरदार जसवीर सिंह गढ़ी (Jasvir Singh Garhi) ने बताया कि प्रताप सिंह बाजवा की ओर से लिखित उत्तर लेकर पेश हुए वकील अरविंद कुमार सचदेवा ने प्रताप सिंह बाजवा का स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया और कहा कि विपक्ष के नेता द्वारा कोई भी जातिसूचक टिप्पणी नहीं की गई हैै और अपने स्पष्टीकरण के साथ कुछ अन्य संबंधित दस्तावेज भी पेश किए गए और केस को दाखल दफ्तर करने की मांग की।

अगली सुनवाई की तारीख 26 फरवरी निर्धारित की
एडवोकेट सचदेवा ने कहा कि विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा (Partap Singh Bajwa) वर्तमान में पंजाब से बाहर हैं। यदि पेश किए गए दस्तावेजों में कोई कमी है तो 15 दिन और समय देने की मांग की गई है। सरदार गढ़ी ने बताया कि प्रताप सिंह बाजवा के वकील की विनती को स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई के लिए तारीख 26 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि प्रताप सिंह बाजवा की ओर से उनके वकील के द्वारा भेजे गए दस्तावेजों पर कानूनी राय ली जाएगी और उसके बाद ही इस मामले में कोई निर्णय लिया जाएगा।









