US News: अमेरिका में पंजाब के युवक की हार्ट अटैक से मौत, परिवार में मची चीख-पुकार

पंजाब के युवक की अमेरिका (America) के इंडियाना (Indiana) में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान 37 साल के गगन के रूप में हुई है जो पंजाब के लोहियां का रहने वाला बताया जा रहा है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
नगर निगम के रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट ने आत्मदाह किया
Highlights
  • स्टोर पर काम करते समय आया हार्ट अटैक
  • 37 वर्षीय गगन लोहियां का रहने वाला था
  • सहकर्मियों ने दी फर्स्ट एड, नहीं बच सकी जान
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 210 शब्द|📅 11 Feb 2026

डेली संवाद, अमेरिका। US News: विदेश से आए दिन पंजाब (Punjab) के युवकों की मौत की खबर सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि रोजी रोटी कमाने गए विदेश गए पंजाब के युवक की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक की अमेरिका (America) के इंडियाना (Indiana) में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान 37 साल के गगन के रूप में हुई है जो पंजाब के लोहियां का रहने वाला बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

मृतक के परिजनों ने बताया कि गगन स्टोर पर काम कर रहा था, तो उसे अचानक साइलेंट हार्ट अटैक आया और वह काम करते-करते फर्श पर गिर गया। इस दौरान उसके साथी कर्मचारियों ने फर्स्ट एड देकर उसकी जान बचाने की कोशिश की लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

US News: अमेरिका में पंजाब के युवक की हार्ट अटैक से मौत, परिवार में मची चीख-पुकार

वहीं बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया है और उनका रो रोकर बुरा हो गया है। वहीं परिजनों ने बेटे के शव को भारत लाने के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई है। बता दे कि मृतक गगन शादीशुदा था और उसकी पत्नी लोहियां में रहती है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *