IT Raid: शहर के बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज, टैक्स में हेराफेरी करने का आरोप

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर और जांजगीर-चांपा में कोल कोराबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग (IT) की टीम ने रेड मारी है। बिलासपुर में फिल ग्रुप के फैक्ट्री और घर समेत अलग-अलग ठिकानों पर टीम ने एक साथ दबिश दी है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Income Tax Raid
Punjab Government
Highlights
  • बिलासपुर में कोल कारोबारियों पर IT का छापा
  • कोल मिक्सिंग में टैक्स हेराफेरी का खुलासा
  • IT टीम ने SIR स्टिकर वाली गाड़ियों से की कार्रवाई
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बिलासपुर। IT Raid: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कोल कोराबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग (IT) की टीम ने रेड मारी है। इस दौरान वहां हड़कंप मच गया है और किसी को भी अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं है।

मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर और जांजगीर-चांपा में कोल कोराबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग (IT) की टीम ने रेड मारी है। बिलासपुर में फिल ग्रुप के फैक्ट्री और घर समेत अलग-अलग ठिकानों पर टीम ने एक साथ दबिश दी है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

वहीं जांजगीर-चांपा में तिरुपति मिनरल्स के कार्यालय में IT टीम ने छापा मारा है। बिलासपुर में IT की टीम ने फिल ग्रुप की ठिकानों पर दबिश दी है। अधिकारी SIR (सर्वे/इंस्पेक्शन रिपोर्ट) की सर्वे टीम बनकर कार्रवाई कर रहे हैं। टीम की गाड़ियों में SIR के स्टीकर भी लगे हुए हैं।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि कोल वाशरी में बड़े पैमाने पर कोल मिक्सिंग के साथ टैक्स में हेराफेरी की जा रही थी। कारोबारी टैक्स बचाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे थे। इसी के चलते ये कार्रवाई की जा रही है।

Raid
Raid

लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे

कार्रवाई के दौरान टीम की ओर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। वहीं जांजगीर-चांपा जिले के चांपा-बिर्रा रोड स्थित तिरुपति मिनरल्स के कार्यालय में आयकर विभाग (IT) की टीम ने छापा मारा है।

बताया जा रहा है कि टीम सुबह से ही कार्यालय में मौजूद है और दस्तावेजों, लेनदेन, वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच की जा रही है। आयकर विभाग के अधिकारी कार्यालय के भीतर बैठकर आय-व्यय और खातों की पड़ताल कर रहे हैं।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *