डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के जालंधर में लोगों से मिलनी के दौरान आप नेता अतुल भगत, मेयर विनीत धीर, मनीष कारलूपिया, राज कुमार राजू, रोमी वधवा, हरजिंदर इस, अमनदीप, अयूब दुग्गल, एडवोकेट संदीप कुमार वर्मा, कमल लोच, सुभाष गोरिया।
विकास कार्यों से अवगत करवाया
जगदीश समराय, आशा समराय, शबनम दुग्गल, सौरभ सेठ, गुरजीत घुम्मन, सभी ब्लॉक इंचार्ज, राकेश राणा, गुरनाम सिंह, अमित सुमन, नवीन सोनी, गौरव जौशी, वरुण सज्जन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जालंधर में हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों की प्रशंसा की, वहीं जालंधर (Jalandhar) में चल रहे विकास कार्यों से भी अवगत करवाया।
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
अतुल भगत ने कहा कि जब से पंजाब में आप सरकार बनी है तब से लेकर अब तक जालंधर में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को बाकी रहते कार्यों से अवगत कराया। इस अवसर पर शहर की बेहतरी और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से सभी आप नेताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और आवश्यक विकास कार्यों से उन्हें अवगत कराया।

कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग रखी
मुलाकात के दौरान अतुल भगत ने जालंधर में सड़कें, सीवरेज व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और इन कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि जालंधर के निवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए आवश्यक कदम जल्द उठाए जाने चाहिए।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विकास कार्यों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही डिप्टी कमिश्नर जालंधर डॉ. हिमांशु अग्रवाल को संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो और जनता को समय पर सुविधाएं उपलब्ध हों।









