Jalandhar News: जालंधर के Kingdom Consultant ने की लाखों की ठगी, बाउंसरों ने गर्भवती महिला और पति को पीटा, जमकर हंगामा

जालंधर (Jalandhar) के गढ़ा रोड स्थित किंगडम कंसल्टेंट (Kingdom Consultant) के बाहर बाउंसरों ने एक व्यक्ति और उसकी गर्भवती पत्नी को जमकर पीटा। वहीं हंगामा होने और लोगों के पहुंचने पर ट्रैवल एजेंट के कर्मचारी पीछे की दीवार को फांदकर भाग गए।

Muskaan Dogra
2 Min Read
जालंधर के Kingdom Consultant ने की लाखों की ठगी
Highlights
  • किंगडम कंसल्टेंट के बाउंसरों ने की मारपीट
  • हंगामा होने पर दीवार फांदकर भागे आरोपी
  • वीजा लगाने के लिए दिए 3 लाख 42 हजार रुपए
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 306 शब्द|📅 12 Feb 2026

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर (Jalandhar) के मशहूर ट्रैवल एजेंट के बाउंसरों द्वारा गर्भवती महिला और पति को पीटने का मामला सामने आ रहा है जिसके चलते वहां जमकर हंगामा किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के गढ़ा रोड स्थित किंगडम कंसल्टेंट (Kingdom Consultant) के बाहर बाउंसरों ने एक व्यक्ति और उसकी गर्भवती पत्नी को जमकर पीटा। वहीं हंगामा होने और लोगों के पहुंचने पर ट्रैवल एजेंट के कर्मचारी पीछे की दीवारों को फांदकर भाग गए।

Jalandhar News: जालंधर के Kingdom Consultant ने की लाखों की ठगी, बाउंसरों ने गर्भवती महिला और पति को पीटा, जमकर हंगामा

एजेंट ने पैसे नहीं दिए वापिस

मोगा की रहने वाली पीड़ित महिला रमनदीप कौर और उनके पति हरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने एक साल पहले माइनर वीजा लगाने के लिए एजेंट को 3 लाख 42 हजार रुपए दिए, लेकिन वीजा नहीं लगा। बार-बार वादा करके एजेंट पैसे वापस नहीं कर रहा था।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

वहीं जब 11 फरवरी को दोनों पैसे मांगने गए, तो एजेंट ने बाउंसर बुलाकर उन पर हमला करवा दिया। महिला ने गंभीर आरोप लगाते कहा कि एजेंट ने वीजा न लगने पर पूरा पैसा वापस करने का वादा किया था, लेकिन अब तक पैसे नहीं लौटाए जा रहे।

उसका कहना है कि वह गर्भवती है और डराया धमकाया गया और गालियां दी गई। वीडियो बनाने पर धक्का दिया गया। इसके साथ ही बाउंसरों ने उसके पति को दफ्तर के बाहर ग्राउंड में सरेआम पीटा और सिर लोहे के कड़े मारे।

कड़े लगने से पति के सिर से खून निकल आया। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और हंगामा करने वाले लोगों को शांत किया। पुलिस ने महिला रमनदीप कौर की शिकायत के बाद बाउंसरों को राउंडअप कर लिया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और ट्रैवल एजेंट से पैसे दिलाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *