Punjab News: पंजाब में पिता ने अपनी ही बेटी को बनाया हवस का शिकार, शराब पीकर दिया वारदात को अंजाम

पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) में प्राइवेट कॉलेज में फार्मेसी की स्टूडेंट के साथ उसके पिता ने ही रेप की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि 21 साल की पीड़ित घटना के वक्त घर में अकेली थी।

Muskaan Dogra
2 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
Highlights
  • रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात
  • पिता पर 21 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का आरोप
  • शराब के नशे में वारदात को दिया अंजाम
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 247 शब्द|📅 12 Feb 2026

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आ रहा है। खबर है कि जिला लुधियाना में एक पिता ने ही अपनी सगी बेटी को हवस को शिकार बना लिया जिससे लोगों में भारी रोष है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) में प्राइवेट कॉलेज में फार्मेसी की स्टूडेंट के साथ उसके पिता ने ही रेप की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि 21 साल की पीड़ित घटना के वक्त घर में अकेली थी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

इसी दौरान पिता शराब के नशे में आया। उसे जबरन कमरे में ले जाकर बेड पर पटक दिया। इसके बाद जबरदस्ती उसका रेप किया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना 8 फरवरी की रात की है। उस वक्त वह घर में अपने पिता के साथ अकेली थी।

Punjab News: पंजाब में पिता ने अपनी ही बेटी को बनाया हवस का शिकार, शराब पीकर दिया वारदात को अंजाम

हॉल में ले जाकर जबरदस्ती

पीड़िता के मुताबिक, रात करीब 9 बजे के बीच उसका पिता राकेश कुमार सिंह शराब के नशे में धुत होकर उसके कमरे में दाखिल हुआ। आरोपी पिता उसे जबरन घसीटते हुए कमरे से बाहर हॉल में ले गया। वहां उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया।

पीड़िता की चीख-पुकार सुनने वाला वहां कोई नहीं था, जिसका फायदा उठाकर आरोपी इस घिनौनी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बयान दर्ज कर आरोपी पिता के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *