Electricity Billing System: बिजली बिल में बड़ा बदलाव, नए नियम लागू, जानें आपकी जेब पर कितना असर

Muskaan Dogra
1 Min Read
Power Comm
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 160 शब्द|📅 12 Feb 2026

डेली संवाद, चंडीगढ़। Electricity Billing System: बिजली उपभोक्ताओं को अब हर महीने बिजली बिल मिलेगा। चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (CPDL) ने संयुक्त विद्युत नियामक आयोग (जेईआरसी) के दिशानिर्देशों के तहत मासिक बिलिंग प्रणाली लागू की है।

वहीं नई प्रणाली लागू होने के साथ ही कई उपभोक्ताओं को बिलों में देरी, कुछ बिलों का न मिलना और खाता संख्या में बदलाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही सीपीडीएल ने बिजली बिल जमा करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी से बढ़ाकर 17 फरवरी, 2026 कर दी है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

जनवरी के लिए मासिक बिल जारी किए गए थे, लेकिन कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि उन्हें बिल प्राप्त नहीं हुए। कुछ मामलों में, खाता संख्या में बदलाव के कारण भी भुगतान में कठिनाई हुई। वहीं उपभोक्ता सीपीडीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे के माध्यम से अपने बिलों का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *