Rajpal Yadav: हास्य कलाकार राजपाल यादव ने जिससे 5 करोड़ रुपए लिए हैं, उनका वकील आया सामने, बताई पूरी सच्चाई, देखें VIDEO

राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने कोर्ट को कई बार कहा कि मैं पैसा जमा कराऊंगा। इस दौरान 75 लाख रुपए जमा भी कराए। लेकिन समय बहुत बीत गया। आखिर में कोर्ट ने राजपाल को 2 दिन का वक्त दिया सरेंडर करने का।

Daily Samvad
2 Min Read
rajpal yadav cheque bounce case
Punjab Government
Highlights
  • राजपाल यादव केस में पैसे देने वाले का वकील आया सामने
  • राजपाल यादव ने पैसे लेकर लौटाए नहीं
  • कोर्ट के आर्डर के बाद भी पैसे नहीं लौटाए
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Rajpal Yadav cheque bounce case:  हास्य कलाकार राजपाल यादव (Rajpal Yadav) के चेक बाउंस मामले में नया मोड आ गया है। राजपाल यादव ने जिससे 5 करोड़ रुपए लिए हैं, उनके वकील ने मीडिया में आकर कई बातें बताई हैं। वकील ने सारी सच्चाई मीडिया को बताई है। जिससे पूरा मामला क्लीयर हुआ है।

वकील के मुताबिक राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने 7 चेक दिए थे, हर चेक 1.5 करोड़ रुपए का था. सारे चेक बाउंस हुए। निचली अदालत ने राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को हर चेक के लिए 3-3 महीने की सजा सुनाई। साथ ही 1.35 करोड़ का जुर्माना भी लगाया।

rajpal yadav
rajpal yadav

सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील

इसके बाद राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील दायर की। लेकिन राजपाल (Rajpal Yadav) के केस में मेरिट नहीं था, ऐसे में सजा पर रोक नहीं लगती। इसलिए राजपाल ने कोर्ट में तुरंत समझौते की बात की और सेटल करने को तैयार हुए। लेकिन इसके बाद भी पैसे नहीं दिया।

वकील ने बताया पूरा सच, देखें

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने कोर्ट को कई बार कहा कि मैं पैसा जमा कराऊंगा। इस दौरान 75 लाख रुपए जमा भी कराए। लेकिन समय बहुत बीत गया। आखिर में कोर्ट ने राजपाल को 2 दिन का वक्त दिया सरेंडर करने का। इसके बाद राजपाल ने कोर्ट से रिक्वेस्ट की कि उन्हें कुछ वक्त दिया जाए। कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।

Court Order
Court Order

कोर्ट में सरेंडर किया

वकील ने बताया कि इसके बाद राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने अपने वकील बदले और सरेंडर कर दिया। अब राजपाल अपनी भतीजी की शादी के लिए जमानत मांग रहे हैं। आपको बता दें कि राजपाल यादव (Rajpal Yadav) चेक बाउंस मामले में जेल गए हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *