डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब के जिला बठिंडा में बीते दिन लाल सूटकेस से मिले युवती के शव के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी युवक को काबू कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बठिंडा (Bathinda) में लाल सूटकेस से मिले युवती के शव के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने माना है कि उसकी प्रेमिका से आठ फरवरी को मामूली कहासुनी हो गई थी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
गुस्से में आकर उसने तेजधार हथियार से अपनी प्रेमिका मल्लिका की हत्या कर दी थी। सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक प्रिंस मल्लिका के साथ लिव इन रिलेशनशिप में सुर्खपीर रोड पर रहता था।
किराए के घर में ही युवक एवं युवती में मामूली कहासुनी हुई तो गुस्से में आए युवक ने उसकी तेजधार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले शव को जलाने का प्रयास किया। जब शव नहीं जला तो उसने उसे अटैची में बंद करके मलोट रोड पर सुनसान जगह पर फेंक दिया था।









