डेली संवाद, बेंगलुरु। Accident News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि हाईवे पर भयनाक सड़क हादसा हो गया है जिसमें सात लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए है।
मिली जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के बेंगलुरु (Bengaluru) में ग्रामीण जिले होसकोटे के बाहरी इलाके में चेन रोड एक्सीडेंट हो गया है जिसमें करीब सात लोगों की मौत हो गई। यह एक्सीडेंट होसकोटे-डबासपेट नेशनल हाईवे (NH-648) पर एम सत्यवारा गांव के पास हुआ।
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि होसकोटे से देवनहल्ली की तरह जा रही XUV 700 कार मोटरसाइकिल से टकरा गई। मोटरसाइकिल से टकराने के बाद कार ड्राइवर का कंट्रोल खो गया और गाड़ी एक कैंटर से जाकर टकरा गई।
ओवरस्पीडिंग के कारण हादसा
वहीं एक और कार भी इस हादसे की चपेट में आ गई जिसके परिणामस्वरूप भीषण दुर्घटना हो गई। कार में सवार 6 लोग और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि यह हादसा ओवरस्पीडिंग की वजह से हुआ है।
STORY | Seven people killed in multi-vehicle chain collision in Karnataka
Seven people were killed in a multi-vehicle pile-up on the outskirts of Hoskote near Bengaluru early on Friday, police said. The accident occurred near M Satyavara village on the Hoskote–Dabaspete National… https://t.co/8uMrKnGu4m
— Press Trust of India (@PTI_News) February 13, 2026
हादसे की जानकारी मिलते ही मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए होसकोटे सरकारी अस्पताल ले जाया गया है और परिवारजनों को सूचित करने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।









