Punjab News: पंजाब में किसान ने पत्नी-बेटे को गोली मार खुद को भी किया शूट, हालत गंभीर

पंजाब के जिला फिरोजपुर (Firozpur) के गांव बाजिदपुर में एक 37 वर्षीय किसान ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी फिर 3 वर्षीय बेटे को गोली मारी, इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।

Muskaan Dogra
1 Min Read
Firing
Punjab Government
Highlights
  • बाजिदपुर गांव में वारदात से हड़कंप
  • 3 वर्षीय बेटे समेत तीनों गंभीर
  • गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक किसान द्वारा अपने परिवार को गोली मारने की घटना को अंजाम दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला फिरोजपुर (Firozpur) के गांव बाजिदपुर में एक 37 वर्षीय किसान ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी फिर 3 वर्षीय बेटे को गोली मारी, इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।

Crime
Crime

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

वहीं तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि किसान खेतीबाड़ी के साथ-साथ कबड्डी का खिलाड़ी भी था। घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था।

वहीं उसका बड़ा बेटा स्कूल गया हुआ था। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *