डेली संवाद, अमृतसर। Sarabjit Kaur Case Update: सरबजीत कौर उर्फ नूर हुसैन की रिहाई के बाद उनका रुख बदल गया है। सरबजीत कौर अब पाकिस्तान में ही रहना चाहती हैं। रिहाई के बाद सरबजीत कौर का यह बयान सामने आया है।
वह कहती है कि मेरी प्यार आठ साल की है, अगर मेरे मुंह में एक भी दांत न होता, तो भी मैं पाकिस्तान में आती। इसके साथ ही उसने कहा कि मैं पाकिस्तान में अपना शेष जीवन सुखपूर्वक व्यतीत करूंगी। सरबजीत (Sarabjit Kaur) ने कहा कि अगर सच्चा प्यार होता है, तो दिल में यह एहसास जरूर रहता है कि हम एक-दूसरे से मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
उसने पाकिस्तान (Pakistan) की मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी भावनाएं साझा कीं। इस दौरान उसके साथ उसका पति नासिर हुसैन भी नजर आया। उसने भावुक होकर कहा कि अगर उसके मुंह में दांत भी न रहते, तब भी वह पाकिस्तान जरूर आती।
बता दे कि कपूरथला के गांव अमानीपुर की रहने वाली सरबजीत कौर 4 नवंबर 2025 को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 1932 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ अमृतसर से अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान गई और फिर वापिस नहीं लौटी।










