डेली संवाद, उत्तर प्रदेश। Liquor Price Hike: शराब पीने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सरकार ने शराब के दामों में बढ़ोतरी कर पियक्कड़ों को बड़ा झटका दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए नई आबकारी नीति को हरी झंडी दे दी है। 1 अप्रैल से प्रदेश में शराब की कीमतों में बढ़ोतरी लागू होगी। सरकार ने इस बार 71,278 करोड़ रुपये के राजस्व का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।

देसी शराब के दामों में बढ़ोतरी
इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए शराब के दाम, लाइसेंस फीस और कोटा में बढ़ोतरी की गई है। नई नीति के तहत देसी शराब के दाम बढ़ाए गए हैं। 36% अल्कोहल वाली देसी शराब, जो अब तक 165 रुपये में मिलती थी, उसकी कीमत बढ़ाकर 173 रुपये कर दी गई है। यानी प्रति बोतल करीब 5 रुपये की वृद्धि हुई है।
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
इसके साथ ही पहली बार 100 एमएल का मिनी पैक बाजार में उतारा गया है, जिसे ‘बच्चा’ पैक नाम दिया गया है। 42.8 डिग्री तीव्रता वाले इस छोटे पैक की कीमत 50 रुपये तय की गई है। वहीं अंग्रेजी शराब (IMFL) की बोतलों पर 10 से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

इसके अलावा बीयर और अंग्रेजी शराब पर लाइसेंस शुल्क तथा कोटा में 7.5% की वृद्धि की गई है, जिसका सीधा असर खुदरा कीमतों पर पड़ेगा। यूपी की शराब अब केवल प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगी। नई नीति में यूपी में बनी शराब को विदेशों में निर्यात करने का प्रावधान किया गया है।
लाइसेंस और आवंटन में नए नियम
- नई आबकारी नीति में दुकानों के आवंटन और लाइसेंस प्रक्रिया में भी बदलाव किए गए हैं।
- अब शराब की दुकानों का आवंटन पूरी तरह ई-लॉटरी के माध्यम से होगा।
- शहरी क्षेत्रों में देसी शराब की दुकानों का कोटा घटाया गया है।
- अंग्रेजी शराब की दुकानों की लाइसेंस फीस में 7.5% की बढ़ोतरी की गई है।









