Punjab News: पंजाब में 4 साल की मासूम बच्ची से रेप, मुंह बोले चाचा ने की दरिंदगी

फाजिल्का जिले में अबोहर (Abohar) के थाना नंबर एक क्षेत्र में एक चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची के मुंहबोले चाचा ने इस वारदात को अंजाम दिया।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Highlights
  • फाजिल्का में 4 साल की मासूम से रेप
  • सामान दिलाने के बहाने साथ ले गया आरोपी
  • मुंह बोले चाचा ने वारदात को दिया अंजाम
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अबोहर। Punjab News: पंजाब में एक चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। खबर है कि 4 साल के मासूम से मुंह बोले चाचा ने दरिंदगी की है जिसके बाद इलाके के लोगों में रोष देखा जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक फाजिल्का जिले में अबोहर (Abohar) के थाना नंबर एक क्षेत्र में एक चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची के मुंहबोले चाचा ने इस वारदात को अंजाम दिया। क्षेत्र में रहने वाली एक विधवा महिला की करीब 4 साल की बेटी को उसका मुंहबोला चाचा गली से कुछ दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया।

Punjab News: पंजाब में 4 साल की मासूम बच्ची से रेप, मुंह बोले चाचा ने की दरिंदगी

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

वह बच्ची को गांव से दूर एक टीले पर ले गया और उसके साथ गलत हरकत की। वहीं बच्ची की चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने आरोपी को ऐसा करते देखा। इसके बाद आरोपी युवक बच्ची को रोता-बिलखता छोड़कर मौके से फरार हो गया।

गांव के व्यक्ति ने बच्ची को उसके घर पहुंचाया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिस पर परिजन देर रात बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में लेकर आए। जहां डाक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *