Atishi Video Row: जालंधर पुलिस कमिश्नर समेत 3 अधिकारियों को नोटिस, जाने पूरा मामला

आतिशी (Atishi Marlena) वीडियो मामले में दिल्ली विधानसभा ने एडिशनल सेक्रेटरी होम मिनिस्ट्री पंजाब, डीपीजी पंजाब, जालंधर पुलिस कमिश्नर को फटकार लगाई है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Atishi Marlena, AAP
Punjab Government
Highlights
  • आतिशी वीडियो मामले में दिल्ली विधानसभा सख्त
  • पुलिस कमिश्नर समेत तीन अधिकारियों को नोटिस
  • 12 फरवरी तक जवाब न देने पर लगाई फटकार
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Atishi Video Row: दिल्ली विधानसभा ने सख्ती करते हुए जालंधर पुलिस कमिश्नर को नोटिस भेजा है। मिली जानकारी के मुताबिक आतिशी (Atishi Marlena) वीडियो मामले में दिल्ली विधानसभा ने एडिशनल सेक्रेटरी होम मिनिस्ट्री पंजाब, डीपीजी पंजाब, जालंधर पुलिस कमिश्नर को फटकार लगाई है।

20 फरवरी तक का आखिरी समय

तीनों से पूछा गया है कि तय समय (12 फरवरी) तक जवाब क्यों नहीं दिया। उन्हें अब 20 फरवरी तक का आखिरी समय दिया गया है। दिल्ली विधानसभा के सचिव रंजीत सिंह की तरफ से पत्र जारी कर कहा गया है कि, अगर अब जवाब नहीं मिलता है तो अवमानना की कार्यवाही की जाएगी।

Dhanpreet Kaur
Dhanpreet Kaur

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

नोटिस के अनुसार, विशेषाधिकार समिति ने मामले में जवाब 12 फरवरी तक प्रस्तुत करने को कहा था। हालांकि निर्धारित समय सीमा तक जवाब प्राप्त नहीं हुआ। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि विशेषाधिकार से जुड़े मामलों में जवाब सीधे संबंधित व्यक्ति द्वारा समिति को दिया जाना आवश्यक है।

समिति द्वारा मांगी गई जानकारी या दस्तावेज देने में देरी या इंकार को स्वयं विशेषाधिकार हनन और अवमानना माना जा सकता है। बता दे कि यह पत्र विशेषाधिकार हनन और अवमानना की शिकायतों के संबंध में है, जो दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी की तरफ से सिख गुरुओं के खिलाफ की गई कथित टिप्पणियों से जुड़ा है।

Gaurav Yadav IPS DGP Punjab
Gaurav Yadav IPS DGP Punjab

दरअसल AAP नेता आतिश पर दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही दौरान सिख गुरुओं पर टिप्पणी का आरोप है। इसे लेकर जालंधर के AAP नेता इलबाल सिंह बग्गी की शिकायत पर कांग्रेस नेता और कैंट MLA परगट सिंह, सुखपाल खैहरा पर केस दर्ज किया गया था।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *