Punjab News: पंजाब में मां बनी शैतान, दो बच्चों को चूहे मारने की दवा देकर मार डाला, जाने क्या है मामला

पंजाब के जिला बठिंडा (Bathinda) में मां ने अपने बेटे और बेटी का कत्ल कर दिया। आरोप है कि दोनों बच्चे उसके प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे थे जिसके चलते उसने दोनों बच्चों को 15 दिन के अंदर जहर देकर मार दिया।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Crime
Highlights
  • मां ने जहर देकर बेटा-बेटी मारे
  • प्रेम संबंधों में बन रहे थे बाधा
  • 15 दिनों में दोनों की हत्या
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब में मां के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आ रहा है। खबर है कि पंजाब में एक मां ने अपने बेटा और बेटी को जहर देकर मार डाला क्योंकि वह उसके प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे थे।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला बठिंडा (Bathinda) में मां ने अपने बेटे और बेटी का कत्ल कर दिया। आरोप है कि दोनों बच्चे उसके प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे थे जिसके चलते उसने दोनों बच्चों को 15 दिन के अंदर जहर देकर मार दिया।

Punjab News: पंजाब में मां बनी शैतान, दो बच्चों को चूहे मारने की दवा देकर मार डाला, जाने क्या है मामला

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

करीब 15 दिन पहले 12 साल की लड़की की में मौत हो गई थी, जिसका परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। वहीं अब जब उसी लड़की के सात वर्षीय छोटे भाई की भी मौत हो गई। इसके बाद गांव के लोगों को मृतक बच्चों की मां पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत की।

पुलिस ने जांच में पाया कि मां ने ही दोनों को चूहे मार दवाई देकर मारा था। पुलिस ने मां और उसका साथ देने वाली बहन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों द्वारा मां के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *