Noida Couple Suicide: वेलेंटाइन-डे पर 15 साल के प्यार का हुआ दर्दनाक अंत, प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर की खुदकुशी, फैली सनसनी

नोएडा (Noida) में वेलेंटाइन-डे के दिन प्रेमी ने प्रेमिका की कार में हत्या कर दी, फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। देखा तो कार अंदर से लॉक थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Noida Couple Suicide
Punjab Government
Highlights
  • वैलेंटाइन डे पर डबल शूटआउट से सनसनी
  • लॉक कार में मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव
  • युवक के हाथ में पिस्टल, दो खोखे बरामद
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नोएडा। Noida Couple Suicide: वेलेंटाइन-डे पर प्रेमी द्वारा प्रेमिका की हत्या कर और उसके बाद खुद भी आत्महत्या करने की खबर सामने आ रही है। दोनों के शव कार में पड़े मिले है जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा (Noida) में वेलेंटाइन-डे के दिन प्रेमी ने प्रेमिका की कार में हत्या कर दी, फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। देखा तो कार अंदर से लॉक थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

Noida Couple Suicide
Noida Couple Suicide

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

पुलिस ने टाटा अल्ट्रोज कार का शीशा तोड़कर देखा, तो आगे की सीट पर दोनों के शव पड़े थे। दोनों के सिर में गोली लगी थी। वहीं युवक के हाथ में पिस्टल थी। बगल में दो खोखे पड़े थे। बताया जा रहा है कि प्रेमी-प्रेमिका 13 फरवरी से घर से लापता थे।

वहीं दोनों की पहचान सुमित पुत्र राजवीर निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली, उम्र-32 वर्ष और रेखा पुत्री देवचंद निवासी सलारपुर, सेक्टर-101 नोएडा, उम्र-26 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Crime
Crime

15 साल से चल रहा था अफेयर

बताया जा रहा है कि दोनों का 15 साल से अफेयर चल रहा था। शादी करने वाले थे, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा। कार (DL 14 CL 6473) को कब्जे में ले लिया गया है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *