Rain Alert In Punjab: पंजाब में दो दिनों तक लगातार बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में स्थिति और बिगड़ सकती है। इसके प्रभाव मैदानी इलाकों तक पहुंचने की संभावना है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
Highlights
  • मध्य फरवरी में बदला मौसम का मिजाज
  • पहाड़ों में बर्फबारी और तेज हवाओं की चेतावनी
  • मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा असर
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Rain Alert In Punjab: फरवरी के मध्य में उत्तर भारत में मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। पहाड़ों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो गया है।इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाएं चलने की आशंका है और हिमपात की चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में स्थिति और बिगड़ सकती है। इसके प्रभाव मैदानी इलाकों तक पहुंचने की संभावना है। वैलेंटाइन डे के बाद मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में मौसम में अचानक बदलाव आ सकता है। बंगाल की खाड़ी में दबाव बनने के कारण इसका असर दक्षिण भारत में भी महसूस होगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

कई राज्यों में बारिश और गरज के साथ तूफान आने की संभावना है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। खासकर सुबह और रात के समय ठंडक महसूस होगी, जबकि दिन के दौरान हल्की गर्मी महसूस हो सकती है।

Rain Alert In Punjab
Rain Alert In Punjab

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। 17 और 18 फरवरी को हरियाणा और पंजाब में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कई जिलों में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *