Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर देशभर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाकाल में 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) में रात 2:15 बजे मंगला आरती संपन्न हुई। इसके बाद सुबह 3:30 बजे मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। रात से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।

Daily Samvad
3 Min Read
Maha ShivRatri
Highlights
  • देश भर में महाशिवरात्रि की धूम
  • शिव मंदिरों के बाहर रात से ही लंबी कतार
  • काशी विश्वनाथ में अपार सैलाब
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली/उज्जैन/वाराणसी/देवघर। Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देशभर के शिव मंदिरों में आधी रात से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 12 ज्योतिर्लिंगों सहित प्रमुख शिवालयों में विशेष पूजन और दर्शन की व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिरों में ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

महाकालेश्वर मंदिर में 44 घंटे होंगे दर्शन

महाशिवरात्री (Mahashivratri 2026) पर मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2026) पर विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर के पट रात 2:30 बजे खोल दिए गए। यहां लगातार 44 घंटे तक श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर सकेंगे।

Maha Shiv Ratri
Maha Shiv Ratri

इस दौरान शयन आरती नहीं होगी। मंदिर प्रशासन के अनुसार, आज करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। भगवान महाकाल (Mahakal) को दूल्हे के रूप में सजाने के लिए 3 क्विंटल फूल मंगवाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

100 किलो आंवले के फूल, सवा लाख बेलपत्र और 200 किलो देशी फूलों से 11 फीट लंबा सेहरा तैयार किया गया है। 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे वर्ष में एक बार होने वाली भस्म आरती भी आयोजित की जाएगी।

Maha ShivRatri
Maha ShivRatri

ओंकारेश्वर में 24 घंटे दर्शन

खंडवा जिले में स्थित ओंकारेश्वर मंदिर (Omkareshwar Temple) को रात 3 बजे से दर्शन के लिए खोल दिया गया। यहां 24 घंटे निरंतर दर्शन-पूजन की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

काशी विश्वनाथ में मंगला आरती के बाद खुले पट

उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) में रात 2:15 बजे मंगला आरती संपन्न हुई। इसके बाद सुबह 3:30 बजे मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। रात से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। प्रशासन ने सुचारू दर्शन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।

Lord Shiva
Lord Shiva

देवघर में पंचशूल पूजा और शिव-पार्वती विवाह

झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम (Baidyanath Dham) में परंपरानुसार पंचशूलों की विशेष पूजा की गई। इसके बाद मंदिर के शिखरों पर पंचशूलों की पुनर्स्थापना की गई और बाबा बैद्यनाथ (Baba Baidyanath) व माता पार्वती का पारंपरिक गठबंधन संपन्न हुआ।

महाशिवरात्रि पर सुबह 3:15 बजे विशेष पूजा की गई तथा 4:25 बजे मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। रविवार को यहां शिव-पार्वती विवाह उत्सव मनाया जाएगा और शाम को भव्य शिव बारात निकाली जाएगी।

महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2026) के अवसर पर देशभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर है और पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *