Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अस्पताल में भर्ती, संगरूर दौरे के दौरान ब्लड प्रेशर बढ़ा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान दोपहर में संगरूर के धूरी स्थित श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। तीनों नेताओं ने मंदिर में पूजा-पाठ और हवन यज्ञ में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद अचानक सीएम की तबीयत बिगड़ गई।

Daily Samvad
4 Min Read
CM Bhagwant Singh Mann
Punjab Government
Highlights
  • सीएम भगवंत सिंह मान फोर्टिस अस्पताल में भर्ती
  • गरूर में सीएम मान का ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया
  • हेलीकॉप्टर के जरिए मोहाली लाए गए सीएम मान
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, संगरूर/मोहाली। Punjab CM Bhagwant Mann Hospitalised in Fortis Mohali: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार संगरूर में उनका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया, जिसके बाद तत्काल उनका प्राथमिक चेकअप कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) को एहतियातन अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। हालांकि अभी तक अस्पताल प्रशासन या आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से आधिकारिक स्वास्थ्य बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। अस्पताल में पंजाब (Punjab) के डीजीपी गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) और चीफ सेक्रेटरी भी मौजूद बताए जा रहे हैं।

CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann

मंदिर दर्शन के बाद बिगड़ी तबीयत

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान दोपहर में संगरूर के धूरी स्थित श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। तीनों नेताओं ने मंदिर में पूजा-पाठ और हवन यज्ञ में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद अचानक सीएम की तबीयत बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

स्वास्थ्य कारणों के चलते उनका संगरूर के बाद प्रस्तावित फाजिल्का दौरा रद्द कर दिया गया है। वहीं 16 फरवरी को मोगा में निर्धारित उनकी रैली को लेकर भी संशय की स्थिति बनी हुई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि डॉक्टरों की सलाह के बाद ही आगे के कार्यक्रमों पर फैसला लिया जाएगा।

Fortis Hospital Mohali Punjab
Fortis Hospital Mohali Punjab

पहले भी बिगड़ चुकी है तबीयत

यह पहला अवसर नहीं है जब मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अचानक खराब हुई हो। सितंबर 2025 में पंजाब में आई बाढ़ के दौरान बार्डर क्षेत्र के दौरे के समय भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उस समय उन्हें लो हार्ट रेट (धीमी धड़कन), थकान और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उस दौरान वे करीब चार दिन तक अस्पताल में रहे थे। दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने अस्पताल से ही कैबिनेट बैठक की थी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बाढ़ प्रभावित इलाकों की समीक्षा भी की थी। पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल उस समय सीधे सीएम आवास पहुंचे थे, क्योंकि स्वास्थ्य कारणों से निर्धारित कार्यक्रमों में बदलाव करना पड़ा था।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में

ताजा घटनाक्रम के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं। अस्पताल सूत्रों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन पूरी तरह जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

प्रदेशभर में उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। अब सभी की नजरें अस्पताल की आधिकारिक मेडिकल रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी मिल सके।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *