Punjab News: पंजाब में दो कुख्यात गैंगस्टरों का एनकाउंटर, इस इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग

पुलिस टीम ने संदिग्धों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान जोबनप्रीत के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

Daily Samvad
5 Min Read
Encounter in Punjab
Punjab Government
Highlights
  • मोगा में दो गैंगस्टरों का एनकाउंचर
  • गैंगस्टरों ने मोगा में चलाई थी गोलियां
  • एक गैंगस्टर को गोली लगी, दूसरे को भी दबोचा
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोगा। Punjab News: पंजाब के मोगा जिले में 10 फरवरी को दो प्रवासी मजदूरों पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को मौके से काबू कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और हथियार भी बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, पंजाब (Punjab) के मोगा (Moga) की एक फैक्ट्री में काम करने वाले बिहार निवासी दो प्रवासी मजदूरों पर अज्ञात युवकों ने गोलियां चला दी थीं। इस हमले में दोनों मजदूर घायल हो गए थे, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

Punjab Moga Encounter News
Punjab Moga Encounter News

पुलिस ने दोनों किया गिरफ्तार किया

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान आरोपियों की पहचान जोबनप्रीत और आकाशदीप के रूप में हुई। दोनों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी घल्ल कलां इलाके में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही मोगा पुलिस और सीआईए स्टाफ की टीम ने संयुक्त रूप से इलाके में घेराबंदी की।

जब पुलिस टीम ने संदिग्धों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान जोबनप्रीत के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। वहीं, उसका साथी आकाशदीप मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे भी काबू कर लिया।

Gaurav Yadav IPS DGP Punjab
Gaurav Yadav IPS DGP Punjab

बाइक और हथियार बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल और हथियार बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल 10 फरवरी की वारदात में किया गया था। घायल आरोपी को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी किसी विदेशी हैंडलर के इशारे पर पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश रच रहे थे। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इस वारदात के पीछे कोई संगठित गिरोह या बड़ी साजिश तो नहीं है। साइबर सेल की मदद से आरोपियों के मोबाइल फोन और संपर्कों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस पूछताछ में जुटी

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्हें किसने निर्देश दिए और क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं। अधिकारियों ने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

घटना के बाद से प्रवासी मजदूरों में भय का माहौल था, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद स्थिति सामान्य होने लगी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जिले में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

Punjab Police raids 272 drug hotspots during raids across the state
Punjab Police raids 272 drug hotspots during raids across the state

नेटवर्क का पर्दाफाश होगा

पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अधिकारियों ने कहा कि राज्य में शांति और भाईचारे को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने और पुलिस पर हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का दावा कर रही है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *