डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: महानगर के अति व्यस्त इलाके प्रताप चौक (डिवीजन नंबर 4) में जेबकतरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा घटना में गढ़शंकर से लुधियाना (Ludhiana) आए एक व्यक्ति को शातिर अपराधी ने भीड़ का फायदा उठाकर अपना शिकार बना लिया।
लुधियाना के ‘कपूर ज्वैलर्स’ में वारदात
आरोपी ने पलक झपकते ही उसकी जैकेट की जेब काटकर लाखों रुपये मूल्य का सोना और नकदी गायब कर दी।पीड़ित रमन भाटिया ने पुलिस को बताया कि वह गढ़शंकर स्थित ‘कपूर ज्वैलर्स’ से लुधियाना (Ludhiana) के डिवीजन नंबर 4 इलाके में एक ज्वैलर के पास आभूषण बनवाने के लिए आया था।
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
उसके पास एडवांस के रूप में नकदी और 118 ग्राम 820 मिलीग्राम सोना था। जब वह पैदल प्रताप चौक पहुंचा तो वहां काफी भीड़ थी। इसी दौरान किसी ने पीछे से जोरदार धक्का दिया। भीड़भाड़ को देखते हुए उसने इसे सामान्य घटना समझा और आगे बढ़ गया।

सारा सोना व नकदी गायब
दुकान पर पहुंचने के बाद जब उसने ज्वैलर संजू वर्मा को सोना और पैसे देने के लिए अपनी जैकेट की जेब में हाथ डाला तो वह सन्न रह गया। जेब कटी हुई थी और उसमें रखा सारा सोना व नकदी गायब थी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रताप चौक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।









