Punjab: पंजाब पुलिस ने 571 स्थानों पर की छापेमारी, 193 गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Police
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक *गैंगस्टरां ते वार मुहिम के 26वें दिन, पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े पहचाने गए और मैप किए गए ठिकानों पर 571 छापेमारियाँ कीं।

जानकारी के अनुसार, गैंगस्टरां ते वार – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए छेड़ी गई एक निर्णायक जंग – 20 जनवरी, 2026 को डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी। इसके तहत सभी जिलों की पुलिस टीमों द्वारा एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब (Punjab) के समन्वय से राज्य भर में विशेष कार्रवाइयाँ की जा रही हैं।

3 हथियार बरामद

इस मुहिम के 26वें दिन, पुलिस टीमों ने 193 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 3 हथियार बरामद किए। इसके साथ ही मुहिम की शुरुआत से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या 9437 हो गई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

इसके अलावा 66 व्यक्तियों के खिलाफ रोकथाम कार्रवाई की गई, जबकि 108 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया और पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों द्वारा कार्रवाई के दौरान 9 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया गया है।

ARREST

44 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया

वांछित हुए अपराधियों/गैंगस्टरों के बारे में जानकारी और अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना देने के लिए लोग गुप्त रूप से एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम “युद्ध नशों के खिलाफ” के 351वें दिन भी जारी रखते हुए आज 44 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 20.7 किलो हेरोइन, 210 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल तथा 2.28 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इससे मात्र 351 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 49,674 हो गई है। नशा छुड़ाऊ मुहिम के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 19 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास के इलाज के लिए राजी किया है।



















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *